Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

हावड़ा–तरकेश्वर लोकल का पैंटोग्राफ टूटा, सुबह ऑफिस टाइम में ट्रेन सेवाएं ठप

जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 6:30 बजे हुई। पैंटोग्राफ टूटने के बाद लोकल ट्रेन बीच में ही रुक गई और लगभग दो घंटे तक वहीं खड़ी रही।

26 Nov 2025

हावड़ा–तरकेश्वर लोकल का पैंटोग्राफ टूटा, सुबह ऑफिस टाइम में ट्रेन सेवाएं ठप

हुगली। बुधवार सुबह हावड़ा–तरकेश्वर शाखा पर बड़ी तकनीकी गड़बड़ी के कारण ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई। नालिकुल और कामारकुंडु स्टेशनों के बीच 37314 डाउन तरकेश्वर–हावड़ा लोकल का पैंटोग्राफ अचानक टूट गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 6:30 बजे हुई। पैंटोग्राफ टूटने के बाद लोकल ट्रेन बीच में ही रुक गई और लगभग दो घंटे तक वहीं खड़ी रही। अप लाइन से ट्रेनें चलती रहीं, लेकिन डाउन लाइन पर पूरी तरह सेवा बाधित रही। कई यात्री ट्रेन में ही फंसे रहे, न उतरने का रास्ता था और न आगे बढ़ने का। कुछ यात्री मजबूरन ट्रैक पर उतरकर पैदल चलते हुए स्टेशन की ओर निकल पड़े।

रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत मरम्मत कार्य शुरू किया। पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दिप्तिमय दत्ता ने बताया,

“सुबह करीब 6:30 बजे लोकल का पैंटोग्राफ टूटने से ट्रैफिक बाधित हुआ। हमारी टीम ने तुरंत काम शुरू किया और 8:26 बजे ट्रेन सेवाएं फिर से सामान्य हुईं।”

दफ्तर जाने वाले यात्रियों का कहना था कि सुबह-सुबह ऐसी समस्या ने उनका पूरा कार्यक्रम बिगाड़ दिया। न ट्रेन से उतरकर जाने का कोई विकल्प था, न ही समय पर गंतव्य तक पहुंचने की उम्मीद। कई लोग देरी होने से नौकरी और जरूरी कामों पर असर पड़ने की शिकायत करते दिखे।

घटना के बाद रेलवे ने पैंटोग्राफ टूटने की वजह का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हावड़ा–तरकेश्वर लोकल का पैंटोग्राफ टूटा, सुबह ऑफिस टाइम में
जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 6:30 बजे हुई। पैंटोग्राफ टूटने के बाद लोकल ट्रेन बीच में ही रुक गई और लगभग दो घंटे तक वहीं खड़ी रही।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News